साई ने खेलो इंडिया के खिलाड़ियों के लिए 5.78 करोड़ का भत्ता जारी किया - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, November 12, 2020

साई ने खेलो इंडिया के खिलाड़ियों के लिए 5.78 करोड़ का भत्ता जारी किया

नई दिल्लीभारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने खेलो इंडिया से जुड़े 2783 खिलाड़ियों के लिए अक्टूबर और नवंबर के लिए 5.78 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की। यह खिलाड़ियों की दैनिक भत्तों से अलग धनराशि है। इस तरह का भत्ता सीधे खिलाड़ियों के बैंक खातों में जमा की जाती है जबकि बाकी धनराशि खेलो इंडिया अकादमी में खिलाड़ी के प्रशिक्षण, भोजन, शिक्षा आदि पर खर्च की जाती है। साई की विज्ञप्ति के अनुसार इस धनराशि में घरेलू शहर तक जाने का खर्चा, घर में रहने के दौरान आहार का खर्चा और कई अन्य तरह के खर्चे शामिल हैं। इस बीच अक्टूबर और नवंबर महीने के लिए कुल 45.4 लाख रुपए की धनराशि 227 ग्रामीण खिलाड़ियों में बांटी गयी। यह खेलो इंडिया छात्रवृत्ति का हिस्सा है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3kpOeMD

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages