क्या रायुडू और ब्रावो सुलझा पाएंगे धोनी की उलझन? सनराइजर्स से है सामना - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, October 1, 2020

क्या रायुडू और ब्रावो सुलझा पाएंगे धोनी की उलझन? सनराइजर्स से है सामना

दुबईबल्लेबाजों की नाकामी के कारण पिछले मैचों में अपेक्षित परिणाम हासिल नहीं कर पाने वाला चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) अंबाती रायुडू () और ड्वेन ब्रावो () के फिट होने से सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मैच में अधिक मजबूती के साथ मैदान पर उतरेगा। चेन्नै की आईपीएल के उद्घाटन मैच में मुंबई इंडियंस पर जीत के नायक रहे रायुडू मांसपेशियों के खिंचाव के कारण अगले दो मैचों में नहीं खेल पाए जबकि ब्रावो कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्होंने आईपीएल के इस सत्र में अभी तक कोई मैच नहीं खेला है। रायुडू और ब्रावो करेंगे वापसी चेन्नै सुपर किंग्स के सीईओ केएस विश्वनाथन ने गुरुवार को कहा, ‘रायुडू और ब्रावो दोनों चयन के लिए उपलब्ध हैं।’ चेन्नै और सनराइजर्स की टीमों को आईपीएल में शुरू से ही सबसे संतुलित माना जाता रहा है लेकिन इस बार दोनों टीमों को पहले तीन मैचों में से दो में हार का सामना करना पड़ा और इसका मुख्य कारण उनके मध्यक्रम का संतुलित नहीं होना है। रायुडू के फिट होने का मतलब हैं उन्हें खराब फॉर्म में चल रहे मुरली विजय की जगह लिया जा सकता है, लेकिन ब्रावो के मामले में ऐसा नहीं कहा जा सकता है क्योंकि उनको अंतिम एकादश में लेने के लिए महेंद्र सिंह धोनी को पूरे बल्लेबाजी क्रम में ही बदलाव करना पड़ेगा। यह बात दे रही CSK को टेंशनकेदार जाधव की खराब फॉर्म निश्चित तौर पर धोनी के लिए चिंता का विषय होगी, क्योंकि उनकी जगह लेने के लिए टीम में कोई उचित विकल्प नजर नहीं आता है। ब्रावो की जगह सैम करन को लिया गया था और उन्होंने अभी तक चेन्नै की तरफ से पहले तीन मैचों में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से प्रभावित किया है। ब्रावो को टीम में रखने के लिए धोनी को शेन वॉटसन या जोश हेजलवुड में से किसी एक को बाहर रखना होगा। सनराइजर्स को चाहिए बिग हिटर दूसरी तरफ केन विलियमसन के आने से सनराइजर्स का मध्यक्रम मजबूत हुआ जिससे वह दो हार के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करने में सफल रहा। जॉनी बेयरस्टो और डेविड वॉर्नर भी योगदान दे रहे हैं और ऐसे में उसकी टीम किसी तरह की ढिलायी नहीं बरतना चाहेगी। सनराइजर्स को अगर सफलता हासिल करनी है तो उसने मध्यक्रम में एक अच्छे ‘बिग हिटर’ की जरूरत है क्योंकि बेयरस्टो, वॉर्नर और विलियमसन के असफल होने पर टीम परेशानी में पड़ सकती है। इनसे होगी उम्मीदें कश्मीर के अब्दुल समद ने उम्मीदें जगायी हैं जबकि प्रियम गर्ग और अभिषेक शर्मा को अपना खेल बेहतर करने की जरूरत है। जहां तक गेंदबाजी का सवाल है तो दोनों टीमों का गेंदबाजी विभाग एक जैसा लगता है। चेन्नै के दीपक चाहर, हेजलवुड, करेन, रविंद्र जडेजा और पीयूष चावला दुबई के धीमे विकेट पर उपयोगी साबित हो सकते हैं जबकि सनराइजर्स को डेथ ओवरों के विशेषज्ञ के रूप में टी नटराजन मिला है जो विश्व में टी20 में नंबर एक गेंदबाज राशिद खान के अच्छे सहयोगी साबित हो सकते हैं। राशिद ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तीन विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था। टीमें इस प्रकार हैं...चेन्नै सुपर किंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान, विकेटकीपर), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविंद्र जडेजा, लुंगी एंगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम करन, एन जगदीसन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, रुतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा। सनराइजर्स हैदराबाद: डेविड वॉर्नर (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, मनीष पांडे, श्रीवत्स गोस्वामी, विराट सिंह, प्रियम गर्ग, ऋद्धिमान साहा, अब्दुल समद, विजय शंकर, मोहम्मद नबी, राशिद खान, जेसन होल्डर, अभिषेक शर्मा, बी संदीप शर्मा, संजय यादव, फैबियन एलेन, भुवनेश्वर कुमार, खलील अहमद, संदीप शर्मा, शाहबाज़ नदीम, सिद्धार्थ कौल, बिली स्टानलेक, टी नटराजन, बासिल थम्पी। नोट- मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट से शुरू होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33iSZlN

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages