नई दिल्ली फुटबॉल प्रेमियों ने दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम का चुनाव किया है। इसमे और देवी पुरुष और महिला टीम में जगह पाने में सफल रहे हैं। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चुनने खातिर प्रशंसकों के लिए वोटिंग प्रक्रिया शुरू की थी और इसकी समय-सीमा 31 दिसंबर रखी गई थी। एआईएफएफ ने कहा कि दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष और महिला फुटबॉल टीम चुनने के लिए प्रशंसकों ने वोटिंग के माध्यम से 29 में से उन खिलाड़ियों को चुना है, जिन्होंने पिछले 10 वर्षों से सीनियर स्तर पर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है और अपने प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम : गुरप्रीत सिंह संधू, सुभाशीष बोस, संदेश झिंगम, अनस इडथोडिका, प्रीतम कोटाल, हलीचरण नारजारे, अनिरुद्ध थापा, रोलिन बोरगे, उदांता सिंह, सुनील छेत्री, जेजे लालपेखलुआ। दशक की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला फुटबॉल टीम : अदिति चौहान, रोजा देवी, आशालता देवी, स्वीटी देवी, डालिमा छिब्बर, रंजना चानू, बेम्बेम देवी, रतनबाला देवी, डांगमेई ग्रेस, बाला देवी, अंजू तमांग।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39xU8bf
No comments:
Post a Comment