थाइलैंड ओपन: साइना नेहवाल को मिली दूसरे राउंड में हार, टूर्नमेंट से बाहर - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 14, 2021

थाइलैंड ओपन: साइना नेहवाल को मिली दूसरे राउंड में हार, टूर्नमेंट से बाहर

बैंकॉकभारत की स्टार शटलर थाइलैंड ओपन-2020 के दूसरे राउंड की हार के साथ बाहर हो गईं। उन्हें गुरुवार को महिला एकल के मुकाबले में थाइलैंड की बुसानन ओंगमबरंगफान के खिलाफ 23-21, 14-21, 16-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। 30 साल की नेहवाल ने पहला गेम कड़े संघर्ष के साथ 23-21 से जीता लेकिन अगले दोनों गेम में शिकस्त झेलनी पड़ी। दूसरे गेम में बुसानन ने अच्छा खेल दिखाया और 21-14 से जीतीं। फिर तीसरे गेम में साइना कुछ थकी सी नजर आईं और 14-21 से हारकर टूर्नमेंट से बाहर हो गईं। मौजूदा समय में विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज साइना ने बुधवार को पहले राउंड में मलेशिया की सेल्वाडेरेय किसोना को मात दी। साइना ने 36 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15 21-15 से जीत दर्ज की। इससे पहले किदांबी श्रीकांत ने गुरुवार को अपने मुकाबले से ठीक पहले सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उन्होंने मांसपेशियों में खिंचाव के कारण टूर्नमेंट से बाहर होने का फैसला किया। दिन के मुकाबले में इससे पहले सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल में 34 मिनट में ही मोहम्मद अहसान और हेंड्रा सेतियावान से 19-21, 17-21 से हार गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3nI3iXB

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages