उमेश यादव पहली बार बने पापा, शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीर, लोग दे रहे बधाई - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 1, 2021

उमेश यादव पहली बार बने पापा, शेयर की बेटी की क्यूट तस्वीर, लोग दे रहे बधाई

नई दिल्ली भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज उमेश यादव के लिए 2021 नव वर्ष की शुरुआत यादगार तरीके से हुई है। वह पहली बार पापा बने हैं। उनकी वाइफ तान्या ने बेटी को जन्म दिया है। उमेश यादवक ऑस्ट्रेलिया में दौरे पर थे और उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पिता बनने की खुशी फैंस से शेयर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर बेटी की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- यह बेटी है..। तस्वीर में उनकी बेटी बहुत ही क्यूट दिख रही है। उमेश यादव के तस्वीर शेयर करते ही लोग बधाइ देने लगे। उमेश को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से भी बधाई दी गई। बोर्ड ने लिखा- उमेश यादव को बेटी का पिता बनने पर बहुत बहुत बधाई। हम उन्हें जल्दी स्वस्थ होकर मैदान पर लौटने की शुभकामनाएं देते हैं। उल्लेखनीय है कि उमेश यादव ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया हिस्सा थे। मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। इसके बाद उमेश को सीरीज के बचे दो मैचों से भी बाहर होना पड़ा है। उनकी जगह टीम में टी. नटराजन को शामिल किया गया है। बता दें कि टीम के कप्तान विराट कोहली भी पहली बार पिता बनने वाले हैं। वह पैटरनिटी लीव पर हैं और वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3n2HDc7

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages