चोटिल उमेश यादव के स्थान पर टी. नटराजन भारतीय टेस्ट टीम में शामिल - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 1, 2021

चोटिल उमेश यादव के स्थान पर टी. नटराजन भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

नई दिल्ली बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी. नटराजन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किए गए हैं। नटराजन चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके की जगह लेंगे। यादव बॉर्डर-गावसकर सीरीज के तीसरे दिन पिंडली में चोट के चलते सीरीज से बाहर हुए। सिलेक्शन कमिटी ने शुक्रवार को यादव की रिप्लेसमेंट के रूप में टी. नटराजन को शामिल किया। बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच से पहले शार्दुल ठाकुर को मोहम्मद शमी के स्थान पर टीम में शामिल किया गया था। शमी को पहले टेस्ट में बल्लेबाजी के दौरान कलाई में चोट लग गई थी। शमी और यादव दोनों चोट से रीहैब के लिए बैंगलुरु स्थित नैशनल क्रिकेट अकादमी जाएंगे। इसके अलावा रोहित शर्मा क्वॉरनटीन पूरा कर चुके हैं और वह भारतीय क्रिकेट टीम के साथ मेलबर्न में हैं। भारतीय टेस्ट टीम अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, पृथ्वी साव, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, रविंद्र जडेजा, आर. अश्विन, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, टी. नटराजन


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pJXtdH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages