हरारेजिम्बाब्वे में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बाद सरकार की नई लॉकडाउन पाबंदियों के कारण देश में सभी तरह की क्रिकेट गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जिम्बाब्वे क्रिकेट ने रविवार को बयान में कहा, ‘यह काफी चुनौतीपूर्ण स्थिति है लेकिन जिम्बाब्वे क्रिकेट का लक्ष्य सभी प्रभावित टूर्नमेंटों का कार्यक्रम दोबारा तैयार करना है।' जिम्बाब्वे क्रिकेट ने कहा कि एलीट पुरुष घरेलू टी20 प्रतियोगिता भी इसमें शामिल है जो सोमवार से शुरू होनी थी। जब भी सुरक्षित लगेगा तब इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें, पिछले साल मार्च में जिम्बाब्वे ने के बढ़ते मामलों के कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां ठप पड़ने के बाद से किसी टीम की मेजबानी नहीं की है। जिम्बाब्वे को पिछले साल अप्रैल में आयरलैंड और अगस्त में अफगानिस्तान और भारत की मेजबानी करनी थी लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इन दौरों को रद्द कर दिया गया। जिम्बाब्वे ने नवंबर में पाकिस्तान में सीमित ओवरों के छह मैचों की सीरीज खेली थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3888pf9
No comments:
Post a Comment