गुड न्यूज: सिडनी टेस्ट से पहले टीम, सपॉर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, January 3, 2021

गुड न्यूज: सिडनी टेस्ट से पहले टीम, सपॉर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट, रिपोर्ट निगेटिव

मेलबर्नभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच से पहले मेहमान टीम और सपॉर्ट स्टाफ का कोविड-19 टेस्ट कराया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीसीसीआई ने कहा कि भारतीय टीम और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के सिडनी टेस्ट मैच से पहले कराए गए नवीनतम कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई। तीसरा टेस्ट मैच सिडनी में सात जनवरी से शुरू होगा। पढ़ें, बीसीसीआई ने बयान में कहा, ‘भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का तीन जनवरी 2021 को कोविड-19 के लिए आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया गया था। सभी टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।’ उप-कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम इंडिया के पांच खिलाड़ियों का एक इंडोर रेस्तरां में खाना खाने का वीडियो सामने आने के बाद इन सभी को अलग थलग कर दिया गया था। इसके बाद एहतियात के तौर पर सभी के टेस्ट कराए गए। रोहित के अलावा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल, विकेटकीपर ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज नवदीप सैनी और बल्लेबाज पृथ्वी सॉव उन पांच खिलाड़ियों में शामिल थे, जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने घोषणा की थी कि बीसीसीआई के साथ मिलकर संयुक्त जांच की जा रही है कि इन खिलाड़ियों ने सीरीज के लिए तैयार जैव सुरक्षा प्रोटोकॉल (बायो-सिक्योर) का उल्लंघन तो नहीं किया। इन पांचों खिलाड़ियों को हालांकि अभ्यास करने और सिडनी मैच के लिए टीम के साथ यात्रा करने की अनुमति दी गई थी। दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 से बराबरी पर है। भारत को जहां एडिलेड में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 8 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी थी तो वहीं ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टेस्ट मैच में हार मिली। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे टीम इंडिया की कमान संभाल रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3pL95wP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages