दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बने प्रवीण आमरे, दे चुके हैं रहाणे को कोचिंग - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, January 6, 2021

दिल्ली कैपिटल्स के सहायक कोच बने प्रवीण आमरे, दे चुके हैं रहाणे को कोचिंग

नई दिल्लीअजिंक्य रहाणे के मेंटॉर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी दो सत्र के लिए से सहायक कोच के रूप में जुड़ गए हैं। टीम ने बुधवार को यह घोषणा की। वर्ष 2014 से 2019 के बीच फ्रैंचाइजी के प्रतिभा खोज के प्रमुख रहे 52 साल के आमरे रिकी पॉन्टिंग की अगुआई वाले मौजूद कोचिंग स्टाफ से जुड़ेंगे। आमरे ने कहा, ‘मैं दिल्ली कैपिटल्स प्रबंधन का आभारी हूं कि उसने मुझे यह मौका दिया। 2020 में टीम के पहली बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाने के बाद टीम से जुड़ना रोमांचक है। मैं रिकी और सभी खिलाड़ियों के साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्सुक हूं।’ भारत की ओर से 11 टेस्ट और 37 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले आमरे ने घरेलू क्रिकेट में खिलाड़ी और कोच के रूप में प्रभावी काम किया है। आमरे के मार्गदर्शन में मुंबई की टीम ने तीन रणजी खिताब जीते और वह भारत के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के निजी कोच भी रहे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XeZnXl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages