सिडनी मेलबर्न टेस्ट में जीत हासिल करने के बाद भारत ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज में बराबरी कर ली। सीरीज का तीसरा मैच गुरुवार से ऐतिहासिक मैच में खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच को जीतकर सीरीज में बढ़त लेना चाहेंगी। ऑस्ट्रेलिया ने ऐडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच जीता। इसके बाद भारत ने मेलबर्न में 8 विकेट से जीत हासिल की। तीसरे टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम में मयंक अग्रवाल के स्थान पर रोहित शर्मा को शामिल किया गया। इसके अलावा चोटिल उमेश यादव की जगह नवदीप सैनी को जगह मिली है। सैनी अपना टेस्ट डेब्यू करेंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच कब शुरू होगा? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी, गुरुवार से शुरू होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच कहां खेला जाएगा? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी पर खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच कितन बजे से खेला जाएगा? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5 बजे से खेला जाएगा (टॉस सुबह 4:30 बजे होगा IST) भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का प्रसारण कहां होगा? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का प्रसारण सोनी नेटवर्क पर होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का लाइव अपडेट और स्कोर कहां देख सकते हैं? भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरे टेस्ट मैच का लाइव अपडेट और स्कोर आप nbt.in पर देख सकते हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hJcpWE
No comments:
Post a Comment