AO : चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचेंगे मेलबर्न, फिर आइसोलेशन में रहेंगे क्वॉलिफयर खिलाड़ी - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 14, 2021

AO : चार्टर्ड फ्लाइट से पहुंचेंगे मेलबर्न, फिर आइसोलेशन में रहेंगे क्वॉलिफयर खिलाड़ी

मेलबर्नपरंपरागत तारीखों से तीन सप्ताह देरी से शुरू हो रहे टेनिस के क्वॉलिफायर मेलबर्न से करीब 12000 किलोमीटर दूर खेले गए। अब आठ फरवरी से सीजन के इस पहले ग्रैंडस्लैम के लिए 16 पुरूष और 16 महिला क्वॉलिफायर चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंचेंगे। कोरोना महामारी के कारण आइसोलेशन प्रोटोकॉल के मद्देनजर टूर्नमेंट तीन सप्ताह देर से शुरू हो रहा है। क्वॉलिफायर 15 चार्टर्ड फ्लाइट से यहां पहुंचकर 14 दिन आइसोलेशन में रहेंगे। मुख्य ड्रॉ में पहले ही जगह बना चुके खिलाड़ी गुरुवार यानी आज से पहुंचना शुरू करेंगे। महिला क्वॉलिफायर मुकाबले दुबई और पुरूष क्वॉलिफायर दोहा में खेले गए। महिला क्वॉलिफायर में दो बार की ऑस्ट्रेलियन ओपन और फ्रेंच ओपन युगल चैंपियन हंगरी की टिमिया बाबोस और ब्रिटेन की फ्रांसिस्का जोंस भी है। पढ़ें, जोंस के दुर्लभ आनुवांशिक लक्षण हैं यानी वह दोनों हाथ में तीन उंगलियों और एक अंगूठे , दाहिने पैर में तीन उंगलियों और बायें पैर में चार उंगलियों के साथ पैदा हुई थीं। पुरुष क्वॉलिफायर में स्पेन के 17 वर्ष के कार्लोस अलकारेज शामिल हैं। 'लकी लूजर्स' भी जाएंगे ऑस्ट्रेलियाछह महिला और छह पुरुष खिलाड़ी ‘लकी लूजर्स’ के रूप में ऑस्ट्रेलिया जाएंगे और उन्हें भी आइसोलेशन में रहना होगा। किसी खिलाड़ी के नाम वापिस लेने या चोटिल होने पर इन्हें मौका मिलेगा। इनके अलावा रैंकिंग के आधार पर 104 खिलाड़ियों को स्वत: प्रवेश मिला है। वाइल्ड कार्डधारी खिलाड़ी और क्वॉलिफायर उनसे जुड़ेंगे। सभी को चाहिए निगेटिव कोविड टेस्ट रिपोर्टसभी खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरने से पहले कोरोना जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। पहुंचने पर और आइसोलेशन में भी उनकी जांच होगी। क्वॉलिफायर को 15 विशेष उड़ानों से लाया जाएगा जिसमें कुल क्षमता की 25 प्रतिशत सीटें ही भरी होंगी। निगेटिव रिपोर्ट पर खिलाड़ी रोज पांच घंटे कड़े प्रोटोकॉल के बीच अभ्यास कर सकेंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3qjsaGH

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages