स्टीव स्मिथ ने 490 दिन बाद जड़ा टेस्ट शतक, विराट कोहली की बराबरी - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 7, 2021

स्टीव स्मिथ ने 490 दिन बाद जड़ा टेस्ट शतक, विराट कोहली की बराबरी

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर बल्लेबाज () ने भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक जड़ा। उन्होंने मैच के दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। स्मिथ ने जैसे ही नवदीप सैनी की गेंद को ऑन साइड को फ्लिक करके तीन रन बटोरे उन्होंने अपना 490 दिन का सूखा समाप्त किया। स्मिथ ने पिछली बार इतने दिन पहले ही सेंचुरी लगाई थी। इसके साथ ही 8 टेस्ट मैच बाद स्मिथ ने सैकड़ा बनाया। देखें, 201 गेंदों में पूरा किया शतकस्टीव स्मिथ के लिए साल 2021 की शुरुआत अच्छी रही है। साल के पहले ही टेस्ट मैच में उन्होंने शतक लगाया है। वह साल 2021 को पीछे छोड़ आए हैं। उन्होंने सिडनी टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारत के खिलाफ शानदार सेंचुरी लगाई। यह इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला शतक है। स्मिथ ने 13 चौकों की मदद से 201 गेंद पर यह शतक पूरा किया। विराट की बराबरीयह स्टीव स्मिथ के टेस्ट करियर का 27वां और भारत के खिलाफ 8वां शतक है। इसी के साथ वह टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में भारतीय कप्तान के बराबर पहुंच गए हैं। विराट ने भी अभी तक टेस्ट करियर में 27 शतक लगाए हैं। विराट फिलहाल पैटरनिटी लीव पर हैं और वह इसी सीरीज का पहला टेस्ट मैच खेलकर स्वदेश लौट गए थे। भारत के खिलाफ 8वां शतकस्मिथ ने अपने 76वें टेस्ट में 27वां शतक लगाया। भारत के खिलाफ 25वीं पारी में यह उनका 8वां टेस्ट शतक था। वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले गैरी सोबर्स, विव रिचर्ड्स और रिकी पॉन्टिंग ने भी 8 शतक लगाए थे। हालांकि स्मिथ ने सबसे कम पारियों में यह मुकाम हासिल कर लिया। सोबर्स ने 30, रिचर्ड्स ने 41 और रिकी पॉन्टिंग ने 51 पारियों में भारत के खिलाफ 8 शतक लगाए थे। 22 पारियों में पहला शतकअगर एशेज को छोड़ दें तो स्मिथ ने 22 पारियों में पहला शतक लगाया है। एशेज सीरीज के अलावा स्मिथ ने अपना पिछला शतक 25 मार्च 2017 को भारत के खिलाफ धर्मशाला में लगाया था। वहीं इस बीच इंग्लैंड के खिलाफ खेली गईं 14 पारियों में उन्होंने छह शतक और पांच अर्धशतक लगाए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/39glQZX

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages