रणजी ट्रोफी: यूपी के संभावित 30 प्लेयर्स की लिस्ट जारी, रैना और भुवनेश्वर नहीं हैं शामिल - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 5, 2021

रणजी ट्रोफी: यूपी के संभावित 30 प्लेयर्स की लिस्ट जारी, रैना और भुवनेश्वर नहीं हैं शामिल

लखनऊ, पांच जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने मंगलवार को रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिये 30 संभावित खिलाड़ियों के नाम की सूची जारी कर दी। इसमें अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना और गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम शामिल नहीं है। रैना और भुवनेश्वर दोनों बेंगलुरू में होने वाले सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल हैं। बहरहाल, रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में जरूरत पड़ने पर दोनों की सेवायें ली जा सकती हैं। रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी के कार्यक्रम की घोषणा अभी नहीं हुयी है लेकिन बीसीसीआई ने सभी बोर्डों को घरेलू सत्र के लिये तैयार रहने के निर्देश दिये थे। उसी के मद्देनजर टीम के संभावित 30 खिलाड़ियों के नामों का एलान किया गया है। यूपीसीए के मुख्य संचालन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि संभावित खिलाड़ियों में प्रियम गर्ग, कर्ण शर्मा, रिंकू सिंह,अक्षदीप नाथ, मोहम्मद सैफ, अलमास शौकत, समीर चौधरी, समीर रिजवी, माधव कौशिक, सत्यम दीक्षित, हरदीप सिंह, राहुल रावत, आर्यन जुयाल, उपेन्द्र यादव, अंकित राजपूत, शिवम मावी, मोहसिन खान, आकिब खान, योगेन्द्र दोयला, यश दयाल, सुनील कुमार, जसमेर धनकर, सौरभ कुमार, शानू सैनी, जीशान अंसारी, ध्रुव चंद जुरेल, शुभम चौबे, अभिषेक गोस्वामी, पार्थ मिश्रा और मोहम्मद जावेद शामिल हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3odh6KG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages