मेलबर्नभारत और ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस समय जारी चार मैचों की टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो टेस्ट मैचों में पूरी तरह से विफल रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते 132 साल में ऑस्ट्रेलियाई समर में प्रति विकेट रनों का औसत सबसे कम रहा है। बता दें कि एक पारी में तो टीम इंडिया महज 36 रनों पर ढेर हो गई थी, जिसकी वजह से उसे एडिलेड टेस्ट में हार मिली थी। इस समर प्रति विकेट रनों का औसत 21.50 रहा है जो 1887-88 ऑस्ट्रेलियाई समर के बाद से सबसे कम है। उस समर में प्रति विकेट औसत 9.35 था। 21.50 औसत पिछले समर के औसत से भी कम है। पिछले समर में जब पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो यह औसत 34.01 था। दो साल पहले जब भारत ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा था तब यह औसत 30.03 था। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के मुताबिक, इस बार रन रेट में भी गिरावट आई है जो इस शताब्दी में किसी भी समर में सबसे कम 2.63 रही है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rPBBiE
No comments:
Post a Comment