क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा, इस वर्ल्ड रेकॉर्ड के और भी करीब पहुंचे - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, November 13, 2020

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का करिश्मा, इस वर्ल्ड रेकॉर्ड के और भी करीब पहुंचे

लिस्बनपुर्तगाल ने एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करते हुए एक दोस्ताना मैच में एंडोरा को 7-0 से करारी मात दी। पुर्तगाल की इस बड़ी जीत में क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का भी एक गोल शामिल है। गए इस मैच में पुर्तगाल के लिए अपना पदार्पण मैच खेल रहे फॉरवर्ड पेद्रो नीटो ने आठवें, डियास फर्नाडीज ने 29वें और 61वें, रेनाटो सांचेज ने 56वें, गार्सिया मिरामोंटेस ने 76वें मिनट में आत्मघाती गोल, रोनाल्डो ने 85वें और सकीरा ने 88वें मिनट में गोल किए। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण और घुटने की चोट से उबरने के बाद रोनाल्डो ने हाफ टाइम पर मैदान में कदम रखा। उन्होंने 85वें मिनट में टीम का छठा गोल दागा। इस गोल के साथ ही रोनाल्डो ने सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ा दिया है। अब शनिवार को पुर्तगाल का सामना फ्रांस से और मंगलवार को क्रोएशिया से होगा। 35 वर्षीय रोनाल्डो पुर्तगाल के लिए अब तक 102 गोल कर चुके हैं। अब वह सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में ईरान के अली देइ से केवल 7 ही गोल पीछे हैं। रोनाल्डो ने इस साल पुर्तगाल के लिए 100वां गोल किया था और वह ऐसा करने वाले पहले यूरोपियन खिलाड़ी बने थे। अन्य मुकाबलों में बेल्जियम ने स्विट्जरलैंड को 2-1 से हरा दिया। सबसे अधिक गोल करने वाले फुटबॉलर
  1. अली देई (ईरान): 109 गोल, 149 मैच
  2. क्रिस्टियानो रोनाल्डो (पुर्तगाल): 102 गोल, 168 मैच
  3. मोख्तार दहारी (मलेशिया): 86 गोल, 131 मैच
  4. फेर्नीक पुस्कास (हंगरी): 84 गोल, 85 मैच
  5. पेले (ब्राजील): 77 गोल, 92 मैच
  6. सुनील छेत्री (भारत): 72 गोल, 115 मैच
  7. मीरोस्लेव क्लोज (जर्मनी): 71 गोल, 137 मैच
  8. लियोनेल मेसी (अर्जेंटीना): 71 गोल, 140 मैच


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36rO02A

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages