अबु धाबी आईपीएल का आज 13वां मैच किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच खेला जा रहा है। किंग्स XI पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने यहां टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया है। पंजाब की टीम ने इस मैच में एक परिवर्तन किया है, आज मुरगन अश्विन की जगह कृष्णप्पा गौतम को मौका दिया है। मुंबई की टीम इस मैच में बिना किसी परिवर्तन के मैदान में उतरी है। टूर्नमेंट में दोनों ही टीमें बिल्कुल बराबरी पर खड़ी हैं। दोनों को ही अपने-अपने पहले और तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दोनों ही टीमों को अपने-अपने दूसरे मैच में जीत मिली थी। दोनों ही टीमों ने अपना-अपना एक-एक मैच सुपरओवर हारकर गंवाया है। हेड टू हेड दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 13 में मुंबई की टीम ने जीत दर्ज की है, जबकि 11 मुकाबले पंजाब के नाम रहे हैं। हालांकि, इस सत्र में रेकॉर्ड बहुत अधिक मायने नहीं रखते। पॉइंट्स टेबल में कौन कहां? पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पंजाब 5वें और मुंबई छठे स्थान पर है। दोनों टीमों ने 3 में से दो मैच गंवाए हैं। हालांकि बेहतर रनरेट के आधार पर अभी पंजाब ऊपर है। देखते हैं टीमें अबु धाबी में होने वाले मुकाबले में किस टीम के साथ उतर सकती हैं। आज के मैच में दोनों टीमों का प्लेइंग XIमुंबई इंडियंसरोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, जेम्स पैटिनसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह किंग्स XI पंजाब केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, करुण नायर, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, जेम्स नीशम, सरफराज खान, रवि बिश्नोई, कृष्णप्पा गौतम, शेल्डन कॉटरेल, मोहम्मद शमी
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33h78zQ
No comments:
Post a Comment