अबु धाबीकप्तान रोहित शर्मा (70) के शानदार अर्धशतक और फिर कायरन पोलार्ड (नाबाद 47) की तूफानी पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को शेख जाएद स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब को 192 रनों का लक्ष्य दिया। पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 191 रन बनाए। रोहित ने अपनी 45 गेंदों की पारी में 8 चौके और 3 छक्के लगाए। इस खास मौके पर कप्तान को उनकी वाइफ रितिका सजदेह और बेटी समायरा उन्हें चीयर कर रही थीं। मुंबई इंडियंस ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जब पापा आगे बढ़कर टीम को लीड रहे हैं...। तस्वीर में क्यूट बेटी हाथों में मुंबई इंडियंस का झंडा लहराते दिखाई दे रही हैं, जबकि रितिका पीछे बैठी हैं। बता दें कि मुंबई के लिए रोहित और पोलार्ड के अलावा हार्दिक पंड्या ने नाबाद 30 (11 गेंद, 3 चौके, 2 छक्के) और ईशान किशन ने 28 रनों की पारी खेली। इससे पहले हार्दिक पंड्या की पत्नी नताशा स्टैनकोविच और उनके बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पढ़ें-
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/30mDSGg
No comments:
Post a Comment