14 ओवर में एक समय मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही था। लेकिन 15वें ओवर से पहले रोहित और फिर पोलार्ड और पंड्या ने ऐसा रंग जमाया कि इन 3 बल्लेबाजों ने अंतिम 6 ओवरों में 104 रन ठोककर पंजाब को बैकफुट पर ला दिया। यहां से पंजाब की टीम पर ऐसा दबाव बना कि वह पूरे मैच में इससे नहीं उबर पाई। तस्वीरों में देखें इस मैच का कुछ ऐसा रहा हाल...मुंबई इंडियंस ने किंग्स XI पंजाब के सामने 192 रन की विशाल चुनौती रखी थी। लेकिन इस बार मयंक अग्रवाल और कप्तान केएल राहुल नहीं चल पाए तो पंजाब की टीम ने मुंबई के सामने घुटने टेक दिए। पंजाब को 48 रन के बड़े अंतर हार मिली। इस मैच में कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ बैटिंग निर्णायक साबित हुई।

14 ओवर में एक समय मुंबई का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन ही था। लेकिन 15वें ओवर से पहले रोहित और फिर पोलार्ड और पंड्या ने ऐसा रंग जमाया कि इन 3 बल्लेबाजों ने अंतिम 6 ओवरों में 104 रन ठोककर पंजाब को बैकफुट पर ला दिया। यहां से पंजाब की टीम पर ऐसा दबाव बना कि वह पूरे मैच में इससे नहीं उबर पाई। तस्वीरों में देखें इस मैच का कुछ ऐसा रहा हाल...
टॉस हारे रोहित, मुंबई को मिली पहले बैटिंग

UAE में टॉस जीतने वाले कप्तान को स्कोर चेज करने में ही सहजता दिख रही है। केएल राहुल ने भी आज यही किया। हालांकि रोहित शर्मा ने कहा कि वह यहां पहले बैटिंग करना ही चाहते थे। लेकिन मुबंई की शुरुआत अच्छी नहीं रही।
फोटो: BCCI/IPL से
खाता भी नहीं खोल पाए डिकॉक, सूर्यकुमार भी रनआउट

पहले ही ओवर शेल्डन कॉटरेल ने क्विंटन डिकॉक (0) को बोल्ड कर दिया। सूर्यकुमार यादव (10) अभी रोहित के साथ कदमताल मिला ही रहे थे कि कप्तान रोहित के एक खराब कॉल ने उन्हें रन आउट करा दिया। 21 के स्कोर पर यह मुंबई को दूसरा झटका था। इस दबाव के चलते पावरप्ले में मुंबई 41 रन ही बना पाई। 10 ओवर बाद भी मुंबई की टीम सिर्फ 62 रन ही बना पाई।
फोटो: BCCI/IPL से
14 ओवर तक खामोश दिखी मुंबई, फिर रोहित ने खोले हाथ

14 ओवर की समाप्ति तक मुबंई इंडियंस करीब 6.50 के औसत से ही रन बनाती दिखी। इस दौरान उसने अपना तीसरा विकेट ईशान किशन के रूप में गंवा दिया। लेकिन पारी के 15वें ओवर से ही पोलार्ड और रोहित ने टीम की जरूरत को समझते हुए अपने हाथ खोल लिए। इस दौरान रोहित ने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। लेकिन रोहित 70 रन (4x8, 6x3)बनाकर यहां आउट हो गए।
फोटो: BCCI/IPL से
अंतिम 6 ओवर में मुंबई ने ठोके ताबड़तोड़ 104 रन

14 ओवर बाद भी मुंबई का स्कोर सिर्फ 87 रन ही था। मुंबई के फैन्स चिंतित थे कि मुंबई यहां साधारण खेल क्यों खेल रही है। लेकिन 15वें ओवर से ही मुंबई ने फैन्स को इस जवाब दे दिया। पहले रोहित ने कुछ धूम धड़ाका किया लेकिन उनके आउट होने के बाद कायरन पोलार्ड और हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाल लिया। पोलार्ड ने मात्र 20 बॉल पर नाबाद 47 रन (4x3, 6x4) और हार्दिक पंड्या ने 11 बॉल में नाबाद 30 रन (4x3, 6x2) बनाए। दोनों ने 23 बॉल में 67 रन की साझेदारी की, जो मैच में निर्णायक साबित हुई। इन दोनों की बदौलत पंजाब के सामने अब 192 रन की विशाल चुनौती थी। पोलार्ड को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
फोटो: BCCI/IPL से
पावरप्ले में ही बिखरा पंजाब, गंवाए 2 विकेट

शानदार फॉर्म में चल रहे मयंक अग्रवाल (25) ने यहां भी अच्छी शुरुआत की थी। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले (पारी के 5वें) ओवर में मयंक को बोल्ड कर दिया। अगले ही ओवर में करुण नायर (0) क्रुणाल पंड्या की गेंद पर बोल्ड हो गए। इस तरह किंग्स ने पावर के भीतर ही 38 रन तक अपने दो विकेट गंवा दिए।
फोटो: BCCI/IPL से
राहुल भी जल्दी लौटे, पूरन-मैक्सवेल ने कुछ देर संभाला

कप्तान केएल राहुल (17) उनके हमनाम राहुल चाहर ने अपना शिकार बना लिया। 9वें ओवर में यह किंग्स का तीसरा विकेट था। इसके बाद निकोलस पूरन और ग्लेन मैक्सवेल की जोड़ी ने अगले 5 ओवर तक विकेट बचाकर जरूर खेला लेकिन 41 रन की इस साझेदारी को जेम्स पैटिंसन ने पूरन को आउट कर तोड़ दिया। अगले ही ओवर में ग्लेन मैक्सवेल (11) भी दबाव में आउट हो गए।
फोटो: BCCI/IPL से
पंजाबी खेमे में सिर्फ निकोलस पूरन चमके

पंजाब की टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी थी और जल्दी ही बिखर गई थी। यहां से उसके युवा बल्लेबाज निकोलस पूरन ने तो शानदार बल्लेबाजी कर उसे इस संकट से उबारने का भरपूर प्रयास किया लेकिन उन्हें किसी और बल्लेबाज का साथ नहीं मिला। पूरन ने 27 गेंद में सर्वाधिक 44 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।
फोटो: BCCI/IPL से
बोर्ड पर टंगे रन तो बोलरों ने भी दिखाया दम

191 रन की सुरक्षा करना मुंबई की दमखम भरी गेंदबाजी के लिए कोई मुश्किल काम नहीं था। शुरुआत 3 ओवर भले पंजाब के नाम रहे हों लेकिन एक बार जब जसप्रीत बुमराह ने मयंक को आउट कर पंजाबी खेमे में सेंध मारी तो फिर उसके बाकी के गेंदबाज भी हावी हो गए। इस मैच में बुमरहा (2/18), जेम्स पैटिन्सन (2/28) और राहुल चाहर (2/26) ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इनके अलावा ट्रेंट बोल्ट और क्रुणाल पंड्या ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।
फोटो: BCCI/IPL से
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3joNp71
No comments:
Post a Comment