French Open: जोकोविच आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 30, 2020

French Open: जोकोविच आसान जीत के साथ दूसरे दौर में पहुंचे

पैरिस दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी और शीर्ष वरीय ने माइकल यमेर के खिलाफ सीधे सेटों में जीत के साथ फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के दूसरे दौर में जगह बनाई। सर्बियाई खिलाड़ी ने दुनिया के 80वें नंबर के खिलाड़ी यमेर को 6-0, 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिकी ओपन में गलती से लाइन जज के गले पर गेंद मारने के कारण डिस्क्वालीफाई होने के बाद पहला ग्रैंडस्लैम मैच खेल रहे जोकोविच ने जीत के बाद जेब से अतिरिक्त गेंद निकाली और इसे रैकेट से हल्का सा छुआकर अपने पीछे गिरा दिया। रोलां गैरो पर दूसरे और करियर के 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए चुनौती पेश कर रहे दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच की 2020 की यह 32वीं जीत है और उन्हें सिर्फ एक हार का सामना करना पड़ा है जो अमेरिकी ओपन में चौथे दौर के मुकाबले के बीच से डिस्क्वालीफाई होना है। महिला एकल में 17 साल की डेनमार्क की क्लारा टॉसन अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली 21वीं वरीय जेनिफर ब्रेडी को 6-4, 3-6, 9-7 से हराकर टूर स्तर की पहली जीत दर्ज करने में सफल रही। आस्ट्रेलिया ओपन चैंपियन सोफिया केनिन ने 125वें नंबर की खिलाड़ी ल्युडमिला सैमसोनोवा को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। दूसरी वरीय कैरोलिना प्लिसकोवा ने भी पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 172वें नंबर की क्वालीफायर खिलाड़ी मयार शेरिफ को 6-7, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में पांचवें नंबर के स्टेफानोस सितसिपास और 13वें नंबर के खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव ने पहले दो सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की। सितसिपास ने जॉमे मुनार को 4-6, 2-6, 6-1, 6-4, 6-4 से हराया जबकि रूबलेव ने सैम क्वेरी को 6-7, 6-7, 7-5, 6-4, 6-3 से शिकस्त दी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3icGhcF

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages