CSK के इस खिलाड़ी ने तोड़ा बायो बबल, मिली 'सजा': रिपोर्टस - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 30, 2020

CSK के इस खिलाड़ी ने तोड़ा बायो बबल, मिली 'सजा': रिपोर्टस

दुबई के तेज गेंदबाज यूएई में हो रही इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान बायो-बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया। इसके बाद उन्हें छह दिन क्वॉरनटीन में बिताने पड़े। अब वह दोबारा टीम के साथ प्रैक्टिस में जुट गए हैं। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक आसिफ के कमरे की चाभी खो गई और उसकी जगह पर दूसरी चाभी लेने होटल के रिसेप्शन पर चले गए। यह बाबो बबल प्रोटोकॉल का उल्लंघन है क्योंकि रिसेप्शन टीम के लिए तय बबल के अंदर नहीं आता। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक टीमों को इस नियम उल्लंघन की भारी कीमत चुकानी पड़ सकती है। पहली बार नियम का तोड़ने पर छह दिन के लिए बिना पेमेंट के दोबारा क्वॉरनटीन में रहना पड़ेगा। दूसरी बार ऐसा करने पर दोगुना दिनों के लिए क्वॉरनटीन और इसके बाद एक मैच का सस्पेंशन शामिल है। अगर खिलाड़ी तीसरी बार ऐसा करता है तो उसे टूर्नमेंट से हटा दिया जाएगा और इसके बदले टीम को रिप्लेसमेंट भी नहीं मिलेगा। अखबार ने आईपीएल के एक सूत्र के हवाले से बताया, 'यह एक अनजाने में की गई गलती थी लेकिन नियमों का पालन तो करना ही होगा। वह छह दिन के लिए क्वॉरनटीन में गए और अब उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है।' चेन्नै के साथ इस सीजन में काफी परेशानियां आ रही हैं। सीजन शुरू होने से पहले ही उसके दल के 13 सदस्यों को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था। इसमें दो खिलाड़ी भी शामिल थे। उन्हें एक अलग होटल में ले जाया गया और क्वॉरनटीन पूरा होने के बाद दोबारा बायो बबल में लाया गया। इसके अलावा चेन्नै की टीम में इस साल अनुभवी सुरेश रैना और हरभजन सिंह भी निजी कारणों से नहीं खेल रहे। पॉइंट्स टेबल की बात करें तो चेन्नै इस समय सबसे निचले पायदान पर है। टीम ने तीन में से एक मैच जीता है। उनका अगला मुकाबला शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/33kqp3D

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages