सेरेना विलियम्स का पीछा नहीं छोड़ रही चोट, अब फ्रेंच ओपन से हुईं बाहर - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, September 30, 2020

सेरेना विलियम्स का पीछा नहीं छोड़ रही चोट, अब फ्रेंच ओपन से हुईं बाहर

पेरिस धुरंधर अमेरिकी महिला टेनिस स्टार ने चोट के कारण बुधवार को टेनिस टूर्नमेंट से हटने का फैसला किया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैम्पियन ने कहा कि उन्होंने थोड़ा सा वार्म-अप किया और फिर फैसला किया कि वह खेलना जारी नहीं रख पाएंगी। उनके घुटने के नीचे पैर के पिछले हिस्से से टखने तक जाने वाली मांसपेशियों में चोट लगी है। उन्हें रोलां गैरां में दूसरे दौर में स्वेताना पिरोनकोवा से भिड़ना था। सेरेना ने कहा, ‘मुझे लगता है कि मुझे चार से छह हफ्तों तक आराम करना होगा और कुछ नहीं करना होगा, कम से कम दो सप्ताह का तो आराम करना होगा।’ सेरेना ने कहा कि अमेरिकी ओपन के बाद उनके टखने को उबरने का समय नहीं मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके इस साल और कोई टूर्नामेंट खेलने की संभावना लगभग नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें पैदल चलने में भी परेशानी हो रही है और उन्हें इससे उबरने की कोशिश करनी चाहिए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36i68xg

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages