अगर ड्राइव को कोरोना भी हुआ तो भी जारी रहेगी F1रेस - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 3, 2020

अगर ड्राइव को कोरोना भी हुआ तो भी जारी रहेगी F1रेस

लंदन फॉर्मूला 1 के सीईओ ने कहा है कि अगर ड्राइवर कोविड- 19 (Covid- 19) पॉजिटिव पाया जाता है या टीम हटने का फैसला करती है तो भी एफवन रेस रद्द नहीं होंगी। एफवन मार्च में ऑस्ट्रेलिया के सत्र की पहली रेस की घटना के दोहराव से बचना चाहता है, जब एक कर्मचारी के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैकलारेन टीम हट गई थी और रेस रद्द करनी पड़ी थी। सत्र की शुरुआत अब ऑस्ट्रिया में 5 और 12 जुलाई को दो रेस के साथ होगी। कैरी ने मंगलवार को एफवन वेबसाइट पर कहा, 'अगर कोई टीम रेस नहीं कर पाती है तो इससे रेस रद्द नहीं होगी। मुझे नहीं लगता है कि मैं यहां बैठकर नतीजों के बारे में कुछ कह सकता हूं। लेकिन हमने व्यवस्था तैयार की है कि संक्रमण मिलने की स्थिति में रेस रद्द नहीं होगी।' उन्होंने कहा, 'अगर ड्राइवर को संक्रमण होता है तो टीमों के पास रिजर्व ड्राइवर उपलब्ध हैं।' कैरी ने कहा कि रेस के लिए रवाना होने से पहले टीम के सदस्यों को कोरोना वायरस परीक्षण होगा और फिर इसके बाद प्रत्येक दो दिन में परीक्षण होंगे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dtON5x

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages