देखें, अब बाइक या कार नहीं ट्रैक्टर दौड़ा रहे धोनी - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 3, 2020

देखें, अब बाइक या कार नहीं ट्रैक्टर दौड़ा रहे धोनी

नई दिल्ली (MS Dhoni) की बाइक्स के प्रति दीवानगी किसी से छिपी नहीं है। धोनी को बाइक्स के अलावा कारों का भी शौक खूब है। लेकिन मौका मिले तो वह कुछ भी नया ट्राई करने से पीछे नहीं हटते। धोनी की आईपीएल फ्रैंचाइजी चेन्नै सुपर किंग्स (CSK) ने धोनी का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें कैप्टन कूल इस बार ट्रैक्टर दौड़ाते () नजर आ रहे हैं। चेन्नै सुपरकिंग्स ने धोनी का यह वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'थाला धोनी अपनी नई सवारी पर राजा सर से मिले।' हालांकि सीएसके ने इस वीडियो के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है कि आखिर यह वीडियो कब का और कहां का है? हालांकि यह वीडियो पुराना नजर आ रहा है। क्योंकि धोनी लॉकडाउन के बाद से ही रांची में अपने फॉर्म हाउस में रुके हुए हैं। लेकिन ट्रेक्टर चलाते माही के इस वीडियो फैन्स जमकर लाइक कर रहे हैं। कोरोनावायरस के प्रकोप के बाद धोनी अपने घर रांची में अपने फॉर्म हाउस में ही मौजूद हैं। यहां कई बारी वह बाइक राइड करते जरूर दिखे हैं। धोनी के बाइक चलाने वाले कई वीडियो उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। लेकिन दो महीने से ज्यादा समय से जारी लॉकडाउन के बावजूद धोनी ने खुद से कभी सोशल मीडिया पर कोई दस्तक नहीं दी है। इन दिनों जहां सभी क्रिकेटर्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से अपने फैन्स से रू-ब-रू हो रहे हैं। लेकिन धोनी ने अभी तक ऐसा नहीं किया है।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3dvjwz0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages