...तो रूट करेंगे आराम, स्टोक्स के हाथ में कप्तानी - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, June 3, 2020

...तो रूट करेंगे आराम, स्टोक्स के हाथ में कप्तानी

नई दिल्लीइंग्लैंड के कप्तान जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती टेस्ट में खेलने की संभावना कम है, क्योंकि उनके दूसरे बच्चे का जन्म इन्हीं तारीख में हो सकता है। इस दौरान उपकप्तान अंतरिम कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। रूट का मानना है कि वह ‘शानदार कप्तान’ साबित होंगे। वेस्टइंडीज की टीम कार्यक्रम के बदलाव के बाद जुलाई में इंग्लैंड का दौरा करेगी जो दर्शकों के बिना खाली स्टेडियम में होगा। पहला टेस्ट आठ जुलाई से साउथम्पटन में शुरू होगा और रूट की पत्नी कैरी को दूसरे बच्चे के जन्म के लिये जुलाई के शुरू की तारीख दी गयी हैं। रूट ने कहा, ‘जो तारीख दी गयी है, उससे चीजें थोड़ी पेचीदा हो गई हैं। चिकित्सीय टीम से चर्चा की गई है और हम इससे अपडेट होने की कोशिश कर रहे हैं। अभी मैं कुछ नहीं कह सकता।’ रूट ने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर बेन कप्तान होगा तो वह शानदार होगा। उसकी बेहतरीन बात यही है कि वह उदाहरण पेश करता है, जिस तरह से वह अभ्यास करता है, किस तरह वह मुश्किल परिस्थितियों में गेंदबाजी करना चाहता है और वह विभिन्न परिस्थितियों में जैसी बल्लेबाजी करता है।’


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zM0aal

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages