मुंबई पूर्व तेज गेंदबाज () का मानना है कि प्रबंधन को कोरोना वायरस (Covid-19) महामारी के बाद खेल बहाल होने पर गेंदबाजों की चोटों के प्रबंधन को लेकर काफी सतर्कता बरतनी होगी। भारतीय खिलाड़ियों ने 25 मार्च के बाद से अभ्यास नहीं किया है। कोरोना महामारी के बाद तब से देशव्यापी लॉकडाउन लागू था। तेज गेंदबाज ने पिछले महीने बोइसर में अभ्यास शुरू किया। पठान ने कहा कि आईपीएल टीमों समेत सभी टीमों को गेंदबाजों को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दो महीने बाद मैदान पर लौटने पर चोटों की संभावना अधिक होगी। उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो ‘क्रिकेट कनेक्टेड’ पर कहा, ‘चोटों का प्रबंधन सबसे अहम है। हमें गेंदबाजों पर फोकस करना होगा।’ ने भी हाल ही में गेंदबाजों के लिये खास दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा था कि टीमों को गेंदबाजों के कार्यभार को लेकर सजग रहना होगा। पठान 2007 टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/303f0E4
No comments:
Post a Comment