गलबहियां, डांस... यूं सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, June 4, 2020

गलबहियां, डांस... यूं सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

बुडापेस्ट होनवेड के खिलाड़ियों ने हंगरी कप फुटबॉल फाइनल जीतने के बाद भारी तादाद में जमा दर्शकों के सामने जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाते नजर आए। खिलाड़ी न केवल एक-दूसरे से कंधे से कंधा मिलाकर जश्न मनाया, बल्कि खूब नाचे भी। दूसरी ओर, मैच के दौरान दर्शकों ने बड़ी सहजता से दो दर्शकों के बीच तीन सीटों के खाली रखने के नियम का पालन किया था।

जश्न के दौरान जोर्जे काम्बेर सबसे आगे खड़े थे जो जीत के सूत्रधार भी थे। हंगरी में फुटबॉल पिछले महीने की फिर शुरू हो गया। कोरोना वायरस महामारी के कारण सत्र बीच में रोक दिया गया था।

अधिकांश आयोजकों ने हर दर्शक के बीच में तीन सीटें खाली रखने के नियम का पालन किया, लेकिन फाइनल में बाद दर्शकों ने भी नियम तोड़ दिया। जर्मनी में बुंदेसलीगा मैच दर्शकों के बिना हो रहे हैं। इंग्लैंड, स्पेन और इटली में भी दर्शकों के बिना ही मैच होंगे।

उल्लेखनीय है कि बुडापेस्ट होनवेड हंगरी कप फुटबॉल फाइनल में मेजेकोवस्ड जोरी को 2-1 से हराया।



from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36XgeC0

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages