मेलबर्नकोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के कारण खेलों पर लगी रोक के दो महीने बाद ऑस्ट्रेलिया में प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की वापसी इस सप्ताह के आखिर में डारविन में एक टी20 टूर्नमेंट के जरिए होगी। सीडीयू टॉप ऐंड टी20 रॉउंड राबिन टी20 टूर्नमेंट में 15 टीमें भाग लेंगी जो छह से आठ जून तक खेला जाएगा। इसमें मैदान पर 500 दर्शकों को प्रवेश की अनुमति रहेगी चूंकि डारविन में 21 मई के बाद से कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है। टूर्नमेंट में के सात क्लब और एक आमंत्रण एकादश होगी जिसमें नार्दर्न टेरिटरी की प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होंगे। कोरोना महामारी से पहले 13 मार्च को ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। इसके बाद से क्रिकेट दुनिया भर में बंद है। नॉर्दर्न टेरिटरी क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी ने कहा, ‘खेल में आए अभूतपूर्व व्यवधान के बाद अब क्रिकेट की वापसी का जश्न मनाने का यह सुनहरा मौका है।पिछले कुछ महीने दुनिया भर में काफी कठिन रहे। उम्मीद है कि इस टूर्नमेंट के जरिए क्रिकेटप्रेमियों को खुशी का मौका मिलेगा।’ टूर्नमेंट के चुनिंदा मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग मायक्रिकेट फेसबुक पेज पर भी की जाएगी। बता दें कि कोविड-19 का कहर दुनियाभर में जारी है। इस मुश्किल वक्त में खेलों की वापसी की कोशिश की जा रही है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2XzVgX7
No comments:
Post a Comment