मैड्रिडस्पेनिश फुटबॉल लीग अगले दो सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगी जिसमें रियल मैड्रिड अपने मैच क्लब के प्रैक्टिस सेंटर पर खेलेगा। मैड्रिड का सामना 14 जून को ऐबार से है। यह मैच छह हजार की क्षमता चाले अलफ्रेडो डि स्टेफानो स्टेडियम पर खेला जाएगा जहां आम तौर पर क्लब की बी टीम खेलती है। सैंटियागो बर्नाब्यू स्टेडियम पर निर्माण कार्य जारी है और इसी वजह से यह फैसला लिया गया है। पढ़ें, के बाकी सभी मैच दर्शकों के बिना ही खेले जाएंगे। लीग ने रविवार को पहले दो दौर के मैच की तारीखों का ऐलान किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण लीग बीच में ही रोक दी गई थी। पहला मैच सेविला और रियाल बेटिस के बीच 11 जून को खेला जाएगा। बार्सिलोना 13 जून को खेलेगा जबकि अगले दिन एटलेटिको मैड्रिड का सामना एथलेटिक बिलबाओ से होगा।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/36P2rgR
No comments:
Post a Comment