नई दिल्ली बांग्लादेश के दिग्गज क्रिकेटर () को यह बात स्वीकार करने में काई झिझक नहीं है कि विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली भारतीय टीम की फिटनेस के प्रति रवैये से उनके देश के खिलाड़ी प्रभावित हैं। बाएं हाथ के इस सलामी बल्लेबाज ने ईएसपीएन पोडकास्ट से कहा, 'भारत हमारा पड़ोसी देश है और मुझे लगता है कि हम भारत की कई चीजों का पालन करते हैं। फिटनेस के प्रति भारतीय क्रिकेटरों के रवैये ने बांग्लादेश के खिलाडियों को सबसे अधिक प्रभावित किया है।' तमीम ने कहा कि वह और कोहली हमउम्र हैं लेकिन इसके बाद भी फिटनेस को लेकर कोहली के नजरिए ने उन्हें काफी प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, 'यह बताने में मुझे कोई शर्म नहीं है। ईमानदारी से कहूं तो दो-तीन साल पहले जब भी मै विराट कोहली को जिम में मेहनत और दौड़ते हुए देखता था तो मुझे शर्मिंदगी महसूस होती थी।' उन्होंने कहा, 'मुझे लगता था मेरी उम्र का एक खिलाड़ी सफलता हासिल करने के बाद भी इतनी मेहनत कर रहा और मैं उसका आधा भी नहीं कर रहा हूं।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2U40R5I
No comments:
Post a Comment