नई दिल्लीऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज गेंदबाज () का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग () कोरोना वायरस (Coronavirus) के बाद क्रिकेट को दोबारा शुरू करने का शानदार तरीका होगा। इस बेहद प्रतिस्पर्धी टूर्नमेंट से इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी में भी मदद मिलेगी। कमिंस को की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 15 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा था, जिससे वह आईपीएल के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने थे। इस 27 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि वह टीम के मालिकों के संपर्क में हैं और उन्हें इस साल टूर्नमेंट में खेलने की उम्मीद है। कमिंस ने गुरुवार को कहा, ‘मैं जब भी वहां टीम के मालिकों या स्टाफ से बात करता हूं तो उन्हें अब भी विश्वास है कि इस साल टूर्नमेंट का आयोजन हो पाएगा।’ उन्होंने कहा, ‘कई व्यावहारिक कारणों से मैं इसमें खेलने के लिए उत्सुक हूं, उम्मीद करता हूं कि इसका आयोजन होगा।’ पढ़ें- कोविड-19 () महामारी के कारण दुनिया भर में तीन लाख से अधिक लोगों की जान गई है और क्रिकेट सहित लगभग सभी खेल गतिविधियां ठप्प पड़ी हैं। कमिंस ने कहा, ‘यह (आईपीएल) क्रिकेट में वापसी (कोविड-19 के कारण रुकावट के बाद) का शानदार तरीका हो सकता है। यह टी20 है, आपके शरीर के लिए कठोर भी नहीं है।’ पढ़ें- उन्होंने कहा, ‘विश्व कप भी खेला जाना है इसलिए जितना अधिक शीर्ष स्तर के टी20 टूर्नमेंट में खेला जाएगा उतना शानदार होगा।’ आईपीएल का 13वां सत्र मार्च के अंत में शुरू होना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण इसे अनिश्वितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। इस महामारी के कारण ऑस्ट्रेलिया में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप को लेकर भी अनिश्चितता है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZpsjOS
No comments:
Post a Comment