सोल के एफसी सोल पर खाली स्टेडियम में हुए फुटबॉल मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में सीटों को भरने के लिए ‘सेक्स डॉल’ का इस्तेमाल करने पर रेकॉर्ड 10 करोड़ साउथ कोरिया वोन यानी करीब 62 लाख रुपये जुर्माना का जुर्माना लगाया गया है। देश की शीर्ष के-लीग के अधिकारियों ने कहा कि इस फुटबॉल क्लब ने महिला प्रशंसकों को अपमानित किया है। कोरोना वायरस के कारण स्टेडियम में दर्शकों के आने पर लगे प्रतिबंध के कारण एफसी सियोल ने रविवार को मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में दर्जकों डॉल रखी थी जिन्हें टीशर्ट पहनाई गई थी या उनके हाथ में तख्तियां थी जिस पर ‘सेक्स-टॉय’ विक्रेता का लोगो दिख रहा था। इस घटना ने दुनिया भर में सुर्खियां बटोरी थी और टीम की काफी आलोचना हुई थी।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3e4gvFF
No comments:
Post a Comment