‘सबसे स्वार्थी क्रिकेटर’ वॉर्न के कॉमेंट पर स्टीव वॉ का जवाब - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 20, 2020

‘सबसे स्वार्थी क्रिकेटर’ वॉर्न के कॉमेंट पर स्टीव वॉ का जवाब

सिडनी ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान () ने कहा कि शेन वार्न () और उनके बीच कोई झगड़ा नहीं है। वॉ ने कहा कि वह इस महान स्पिनर द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों जैसे कि '' की परवाह नहीं करते। वॉ के सबसे ज्यादा 'रन आउट' के संदिग्ध रेकॉर्ड पर प्रतिक्रिया देते हुए वॉर्न ने ट्वीट किया, 'वाह, एस वॉ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन आउट (104 बार) के रिकार्ड में शामिल थे और उन्होंने अपने जोड़ीदारों को 73 बार रन आउट कराया - क्या यह सही है?' उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, 'जैसा कि मैंने यह हजार बार कहा है, फिर से कहता हूं - मैं एस वॉ से बिलकुल भी नफरत नहीं करता। आपकी सूचना के लिए बताऊं तो मैंने उन्हें हाल में अपनी सर्वकालिक ऑस्ट्रेलियाई टीम में उन्हें शामिल किया था। मैं जितने भी खिलाड़ियों के साथ खेला हूं, उनमें स्टीव निश्चित रूप से सबसे स्वार्थी क्रिकेटरों में शमिल थे और यह आंकड़ा।' जब वॉ से पूछा गया कि वॉर्न फिर उन्हें निशाना बना रहे हैं तो उन्होंने इसे विशेष महत्व नहीं दिया। वर्ल्ड कप विजेता कप्तान ने 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' से कहा, 'लोग कहते रहते हैं कि यह झगड़ा है। लेकिन मेरे हिसाब से झगड़ा दो लोगों के बीच होता है। मैंने कभी भी इसकी परवाह नहीं की तो यह सिर्फ एक व्यक्ति की ही बात है।' यह जगजाहिर है कि वॉर्न और वॉ के बीच रिश्ते इतने अच्छे नहीं थे। पहले वॉर्न ने अपनी आत्मकथा में कहा कि उनकी वॉ के प्रति सम्मान तब कम हो गया था, जब उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 1999 टेस्ट सीरीज में उन्हें टीम से बाहर कर दिया था, जब ऑस्ट्रेलियाई टीम 1-2 से पिछड़ रही थी।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zhSTyx

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages