गेंद पर लार के इस्तेमाल को रोकना मुश्किल: हेजलवुड - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, May 20, 2020

गेंद पर लार के इस्तेमाल को रोकना मुश्किल: हेजलवुड

सिडनी ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज () ने कहा कि आईसीसी की समिति का कोविड-19 (Covid- 19) के बाद स्लाइवा ( on Cricket) के उपयोग को बंद करने के सुझाव को लागू करने में काफी मुश्किल आएगी। सिडनी डेली टेलिग्राफ ने हेजलवुड के हवाले से लिखा, 'जाहिर सी बात है कि मैं स्लाइवा का उपयोग करना पसंद करूंगा, लेकिन अगर वो लोग यही चाहते हैं। मुझे लगता है कि हर कोई एक ही खेल खेल रहा है।' उन्होंने कहा, 'एक बार जब गेंद गेंदबाज के पास आएगी, आप उस पर कुछ देखते हैं तो गेंद को चमकाना और उसे बनाना खिलाड़ी का स्वाभाव है। इसे लागू करना काफी मुश्किल है। साथ ही इस पर नजर बनाए रखना भी काफी मुश्किल है।' कोविड-19 के कारण पूरे विश्व में क्रिकेट रुकी हुई है। क्रिकेट की वापसी के साथ यह खेल कुछ बदलावों से शुरू हो सकता है, जिसमें गेंद को चमकाने के लिए स्लाइवा का उपयोग बंद कर करने की सिफारिश की गई है। अधिकतर क्रिकेट जगत इसके खिलाफ है क्योंकि इससे गेंदबाजों को भारी नुकसान होगा और बल्ले तथा गेंद के बीच संतुलन भी बिगड़ेगा।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2zUgntL

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages