प्रैक्टिस के दौरान विराट की उंगली में लगी गेंद - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 4, 2020

प्रैक्टिस के दौरान विराट की उंगली में लगी गेंद

गुवाहाटीश्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की पूर्व संध्या पर यहां प्रैक्टिस के दौरान टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की उंगली में गेंद लग गई। प्रैक्टिस सेशन के दौरान कैच लेते हुए भारतीय कप्तान विराट कोहली के बाएं हाथ की छोटी उंगली में गेंद लगी। यह घटना भारत के अभ्यास सत्र के पहले हिस्से में हुई। भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल तुरंत कोहली का उपचार करने लगे और उन्हें ‘मैजिक स्प्रे’ लगाते हुए देखा गया। स्पिन ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा अभ्यास सत्र में मौजूद नहीं थे जो गुरुवार को यहां पहुंचने वाले अंतिम खिलाड़ी थे। दोनों टीमें 22 महीनों के बाद एक दूसरे खिलाफ अपना पहला टी20 मैच खेल रही हैं। पढ़ें, भारत ने वेस्ट इंडीज को पिछली टी20 सीरीज में 2-1 से हराया था। ऑस्ट्रेलिया ने उसे 3-0 से हराया था। साल 2014 के वर्ल्ड टी20 में भारत को श्रीलंका ने मात दी थी। श्रीलंका के लिए इस समय हर सीरीज कड़ी परीक्षा है। कप्तान लसिथ मलिंगा के नेतृत्व में भारत आई श्रीलंका ने टीम में अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को वापस बुलाया है। उसके पास निरोशन डिकवेला, कुशल मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा जैसे कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2SP3j05

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages