एनसीए गए पृथ्वी, न्यू जीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 4, 2020

एनसीए गए पृथ्वी, न्यू जीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध

मुंबईयुवा बल्लेबाज को कंधे की चोट के कारण शनिवार को नैशनल क्रिकेट अकैडमी (एनसीए) भेज दिया गया जिससे उनका भारत ए टीम के साथ न्यू जीलैंड दौरे पर जाना संदिग्ध हो गया है। मुंबई और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रोफी मैच के पहले दिन ओवरथ्रो रोकने के प्रयास में साव के कंधे में चोट लग गई थी। उन्होंने दूसरे दिन फील्डिंग भी नहीं की और वह बल्लेबाजी के लिए भी नहीं उतरे। बाद में उन्हें बेंगलुरू भेज दिया गया। आगामी न्यू जीलैंड दौरे के लिए साव को भारत ए की दोनों टीमों में चुना गया है। टीम 10 जनवरी को न्यू जीलैंड के लिए रवाना होगी लेकिन अब पृथ्वी का टीम के साथ जाना संदिग्ध लग रहा है। पढ़ें, मुंबई टीम के मीडिया मैनेजर अजिंक्य नाइक ने कहा, ‘उन्हें (पृथ्वी) एनसीए में बुलाया गया है। मुंबई क्रिकेट संघ को बीसीसीआई से ईमेल मिला। वह बेंगलुरू रवाना हो गए हैं। वह अपना हाथ तक नहीं उठा पा रहे हैं। उनके कंधे में दर्द है।’ उन्होंने कहा, ‘वह बल्लेबाजी करने की स्थिति में नहीं थे। उनकी चोट कितनी गंभीर है यह एनसीए में ही पता चल पाएगा।’ साव का शुक्रवार को मुंबई के फिजियो की मौजूदगी में एमआरआई स्कैन करवाया गया था। साव की अनुपस्थिति में मुंबई की तरफ से टेस्ट विशेषज्ञ अंजिक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2rT2Bnl

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages