ब्रिसबेन वे बहुत अच्छी सहेलियां हैं, एकल में वर्ल्ड की नंबर-1 खिलाड़ी रही हैं और सोमवार को वे युगल जोड़ीदार भी बन गईं। हम बात कर रहे हैं सेरेना विलियम्स और कैरोलिन वोज्नियाकी की जिन्होंने ऑकलैंड में एएसबी क्लासिक टेनिस टूर्नमेंट में पहले दौर के मैच में जीत दर्ज की। सेरेना और वोज्नियाकी ने जापान की नाओ हिबिनो और मिकोतो निनोमिया को 6-2, 6-4 से हराया। यह मैच ऐतिहासिक था। इन दोनों ने मिलकर 24 ग्रैंडस्लैम और 102 डब्ल्यूटीए एकल खिताब जीते हैं। सेरेना ने इसके अलावा 23 एकल ग्रैंडस्लैम खिताब भी हासिल किए हैं। इसके अलावा उनके नाम 14 युगल ग्रैंडस्लैम खिताब भी शामिल हैं। सेरेना ने 2 मिक्स्ड ग्रैंडस्लैम डबल्स खिताब भी जीते हैं। उन्होंने अपनी बड़ी बहन वीनस के साथ मिलकर तीन ओलिंपिक मेडल भी जीते हैं। पढ़ें, सेरेना ने 2015 के बाद वीनस के अलावा किसी अन्य के साथ युगल नहीं खेला था और डब्ल्यूटीए टूर्नमेंट में तो वह 2002 के बाद पहली बार वीनस को छोड़कर किसी अन्य खिलाड़ी के साथ युगल खेलने के लिए उतरीं। वोज्नियाकी ने भी पिछले तीन साल से युगल मैच नहीं खेला था लेकिन इन दोनों की दिली इच्छा थी कि वे युगल में जोड़ी बनाएं और सोमवार को उनकी यह तमन्ना पूरी हो गई।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2ZWaBAH
No comments:
Post a Comment