नई दिल्ली भारत ने से पहले हॉकी टीम के सहयोगी स्टाफ को मजबूत करने के लिए शुक्रवार को ओलिंपिक स्वर्ण पदकधारी यांके शॉपमैन को महिला टीम का विश्लेषण कोच नियुक्त किया। नीदरलैंड की यह पूर्व स्टार खिलाड़ी उस टीम का हिस्सा थीं जिसने 2008 पेइचिंग ओलिंपिक में गोल्ड मेडल और 2004 एथेंस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। यांके शनिवार को बेंगलुरु में साई सेंटर में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में टीम से जुड़ जाएंगी। वह न्यू जीलैंड के खिलाफ सत्र के शुरूआती मैच के लिये टीम के साथ रहेंगी जिसमें भारत मेजबान और ब्रिटेन से खेलेगा। यांके को तोक्यो ओलिंपिक तक इस पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा, ‘मैं के साथ काम करने को लेकर सचमुच काफी उत्साहित हूं। मैंने पिछले कुछ समय में उनका खेल देखा है और मेरा मानना है कि वे काफी प्रतिभाशाली और पक्के इरादे की खिलाड़ी हैं। मैं भारत के लिए अच्छे नतीजे हासिल करने में अपना योगदान देने को लेकर उत्साहित हूं।’ वह 2016 से 2019 तक अमेरिकी राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच थीं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2tvnTbB
No comments:
Post a Comment