नई दिल्ली ने आस्ट्रेलिया में लगी आग के पीड़ितों के लिए अपनी तरफ से 25 हजार अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया है। हॉकी इंडिया ने इसके अलावा राष्ट्रीय टीम के हस्ताक्षर वाली जर्सी भी दान की है जिसे नीलामी के लिए रखा जाएगा और इससे होने वाली आय रेड क्रॉस के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए दी जाएगी। हाकी आस्ट्रेलिया ने पत्र भेजकर हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद का आभार व्यक्त किया। हॉकी ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष मेलेनी वूसनम और चीफ ऐग्जिक्यूटिव मैट फेविअर ने कहा, 'हॉकी ऑस्ट्रेलिया के बोर्ड और प्रबंधन की ओर से हम हॉकी ऑस्ट्रेलिया की जंगल की आग के बुशफायर के लिए फंडरेजिंग प्रयासों में मदद के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।' इस पत्र में कहा गया, 'टीम इंडिया के साइन वाली जर्सी भी हम नीलामी प्रक्रिया में शामिल करेंगे और इस बात में कोई संदेह नहीं है कि 25 हजार अमेरिकी डॉलर की बड़ी मदद है।'
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/375hwKx
No comments:
Post a Comment