हार्दिक पंड्या की सगाई, ऐसा था कोहली का रिऐक्शन - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, January 2, 2020

हार्दिक पंड्या की सगाई, ऐसा था कोहली का रिऐक्शन

नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल पर अचानक सगाई करके सबको हैरत में डाल दिया। उनके फैंन्स के साथ-साथ यह खबर टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भी चौंकाने वाली थी। कोहली ने सोशल मीडिया पर ऐसा रिऐक्शन दिया है, जिससे लगता है कि उन्हें भी इसके बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। बता दें कि हार्दिक पंड्या ने मॉडल नताशा स्टानकोविक से दुबई में सगाई की। इस बीच विराट कोहली स्विट्जरलैंड में थे। वे वहां पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे थे। हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा संग फोटो शेयर कर सगाई की जानकारी दी थी। इस फोटो पर विराट कोहली का भी कॉमेंट आया। विराट ने लिखा, 'बधाई हो एच, यह तो शानदार सरप्राइज है। तुम दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।' हार्दिक पंड्या ने पूरे फिल्मी अंदाज में नताशा स्टानकोविक को प्रपोज किया था। पंड्या और नताशा दोनों से इससे जुड़े फोटोज और विडियो शेयर किए। हार्दिक ने समंदर के बीच क्रूज पर ही नताशा से सगाई की। हार्दिक घुटनों पर बैठकर नताशा से शादी के लिए पूछते हैं, जिसका जवाब नताशा 'हां' में देती हैं। हार्दिक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तेरा, तू मेरी...जाने, सारा हिंदुस्तान...।' नताशा सर्बियन मॉडल हैं और बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने बॉलिवुड की कई फिल्मों में डांस नंबर भी किए हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2Fd30UP

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages