61 के हुए कपिल देव, दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, January 6, 2020

61 के हुए कपिल देव, दिग्गजों ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्लीभारत को अपनी कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर सोमवार को 61 साल के हो गए। भारत के लिए 131 टेस्ट, 225 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले इस ऑलराउंडर को सोशल मीडिया पर सचिन तेंडुलकर, वीवीएस लक्ष्मण, शिखर धवन समेत दिग्गजों ने शुभकामनाएं दीं। दिग्गज सचिन ने ट्विटर पर लिखा, 'कपिल पाजी, आने वाला साल बेहतरीन रहे और आप स्वस्थ रहें।' उन्होंने कपिल देव के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की। ऑफस्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, 'हैपी बर्थडे कपिल पाजी।' पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भी कपिल को इस मौके पर शुभकामनाएं दीं। 6 जनवरी 1959 को चंडीगढ़ में जन्मे कपिल ने पाकिस्तान के खिलाफ अक्टूबर 1978 में अपने करियर का पहला इंटरनैशनल मैच खेला। कपिल देव के नाम 131 टेस्ट में कुल 5248 रन और 434 विकेट दर्ज हैं। वहीं, 225 वनडे में उन्होंने 3783 रन बनाने के अलावा 253 विकेट झटके हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/35xVKhb

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages