केप टाउनइंग्लैंड के पेसर (28) एक बार और पांच विकेट लेकर टेस्ट में एक पारी में पांच विकेट लेने के मामले में अपने ही देश के और भारत के रविचंद्रन अश्विन से आगे निकल गए हैं। बॉथम और अश्विन ने 27 बार पारी में पांच विकेट लिए हैं। 37 साल के एंडरसन ने दक्षिण अफ्रीका के साथ जारी दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को 40 रन देकर पांच विकेट लिए। एंडरसन अब पारी में सबसे अधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम टेस्ट में सबसे अधिक 67 बार पारी में पांच विकेट लेने का रेकॉर्ड है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न (37), न्यू जीलैंड के रिचर्ड हेडली (36), भारत के अनिल कुंबले (35), श्रीलंका के ही रंगना हेराथ (34) और ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ (29) का नंबर है।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2s05hzM
No comments:
Post a Comment