ICC रैंकिंग: विराट, रोहित ने टॉप-2 पर रहते किया साल का अंत - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, December 23, 2019

ICC रैंकिंग: विराट, रोहित ने टॉप-2 पर रहते किया साल का अंत

दुबईभारतीय कप्तान और सीमित ओवरों के फॉर्मेट के उप कप्तान वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए 2019 का अंत करेंगे। रोहित ने रविवार को सभी फॉर्मेट में सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने के सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रेकॉर्ड को तोड़ दिया जबकि कप्तान विराट कोहली ने तीनों फॉर्मेट में 2019 में सबसे ज्यादा रन जुटाए। 'किंग कोहली' ने इस साल कुल 2455 रन जुटाए, उनकी 85 रन की पारी से भारत ने रविवार को यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ सीरीज के निर्णायक तीसरे वनडे में 4 विकेट से जीत हासिल की। वेस्ट इंडीज के खिलाफ यहां तीसरे और अंतिम वनडे में खेलने से पहले रोहित इस पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी को पछाड़ने से महज 9 रन पीछे थे जिन्होंने 1997 में कैलेंडर वर्ष में 2387 रन जोड़े थे। मुंबई के इस खिलाड़ी ने बाराबती स्टेडियम में 63 रन (इतनी ही गेंद में) की पारी खेलकर इस साल 2442 रन बनाए। पढ़ें, रोहित ने इस साल वर्ल्ड कप में 5 शतक भी लगाए। इन दोनों के अलावा लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने भी बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार किया। सीरीज में 185 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल रैंकिंग में 17 स्थान का सुधार करते हुए 71वें पायदान पर पहुंच गए। अय्यर ने इस सीरीज में 130 रन बनाए जिससे वह 104वें से 81वें स्थान पर आ गए। टॉप-10 में जगह बनाने वालों में वेस्ट इंडीज के सलामी बल्लेबाज शाई होप भी शामिल हैं। चेन्नै में खेले गए पहले वनडे में नाबाद 102 रन की पारी सहित राहुल ने सीरीज में 222 रन बनाए जिससे उन्हें रैंकिंग में पांच स्थानों का फायदा हुआ और वह नौवें स्थान पर पहुंच गए। शिमरोन हेटमायर (छह स्थान के सुधार के साथ 19वें) और निकोलस पूरन (33 स्थान के सुधार के साथ 30वें) भी रैंकिंग में ऊपर चढ़ने में सफल रहे। गेंदबाजों में तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल छह स्थान के सुधार के साथ 30वें और कीमो पॉल 35 स्थान के सुधार के साथ 104वें पायदान पर पहुंच गए।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/34RuDNE

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages