लाहौरपाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा है कि उनकी राष्ट्रीय टीम को भारतीय टीम का अनुसरण करना चाहिए, साथ ही भारत के कप्तान से सीखना चाहिए। अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘मैंने भारतीय टीम को उभरते हुए देखा है। पाकिस्तान अपनी आक्रामक क्रिकेट खेलने के रवैये के लिए जाना जाता था। हम कभी डरपोक नहीं थे। हम आक्रामक हुआ करते थे और लड़ाई करते थे।’ अख्तर ने कहा, ‘हमारे कप्तान की तुलना भारतीय कप्तान से कीजिए। अजहर अली (कप्तान) और मिसबाह उल हक (कोच) को कुछ ऐसे रास्ते निकालने होंगे जो पाकिस्तान टीम को बेहतर बनाएं। रोडमैप होना चाहिए कि हमें कैसे विराट कोहली की टीम से बेहतर होना है।’ पढ़ें, 44 वर्षीय अख्तर ने बताया कि कैसे पाकिस्तान के कप्तान ने टीम को सुधारने के लिए मेहनत की थी। उन्होंने कोहली की फिटनेस को लेकर भी तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘कोहली फिटनेस के दीवाने हैं और उनकी टीम पूरी तरह से उनको देखती है। अगर कप्तान ऐसा हो और इस तरह के मापदंड तय करे तो, टीम भी उसे ही फॉलो करेगी।' पाकिस्तान के लिए 46 टेस्ट और 163 वनडे खेलने वाले इस पेसर ने कहा, 'मुझे लगता है कि यह चीज हमारी टीम में तब थी, जब इमरान खान टीम के कप्तान थे। वह मैदान पर आते थे और किसी की सुनते नहीं थे, मैदान के 10 चक्कर लगाते थे। 20-25 लगाते थे। इसके बाद तीन घंटे तक नेट्स में गेंदबाजी करते थे। बाकी खिलाड़ियों के लिए जरूरी था कि वे इसका पालन करें।’ देखें, अख्तर ने कहा, ‘वह (इमरान) रणनीति के तौर पर बहुत मजबूत कप्तान नहीं थे लेकिन जानते थे कि मैच विजेता खिलाड़ी कैसे निकाले जाते हैं। अब भारतीय टीम भी वही कर रही है। कोहली का नजरिया देखिए, वह बेहद आक्रामकता के साथ खेलते हैं। खिलाड़ी कप्तान को फॉलो करते हैं।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2QcBpZ5
No comments:
Post a Comment