Thailand Open 2021: कोराना संक्रमित साइना और प्रणय थाईलैंड ओपन 2021 से हटे - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 12, 2021

Thailand Open 2021: कोराना संक्रमित साइना और प्रणय थाईलैंड ओपन 2021 से हटे

बैंकॉक भारतीय महिला शटलर साइना नेहवाल () और () कोरोना संक्रमित () पाए जाने के बाद थाईलैंड ओपन 2021 बैडमिंटन (Thailand Open 2011) से अपना नाम वापस ले लिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन मंगलवार यानी आज से शुरू हो रहा है। भारतीय बैडमिंटन संघ ()ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। बीएआई ने ट्वीट करके कहा है कि साइना और प्रणय कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। साइना सोमवार को तीसरे राउंड के टेस्ट के बाद पॉजिटिव पाई गईं। दूसरी ओर साइना का कहना है कि उन्हें रिपोर्ट का अब भी इंतजार है। साइना को मंगलवार को टूर्नामेंट के पहले दिन अपना पहला मैच खेलना था। इससे पहले बीते साल मार्च में साइना ने ऑल इंग्लैंड ओपन में हिस्सा लिया था। वह बीते साल मार्च के बाद से अपना पहला मुकाबला खेलने जा रही थीं। बीएआई ने अपने ट्वीट में कहा है कि साइना के अलावा प्रणय भी कोरोना पॉजिटिवि पाए गए हैं। बीएआई के मुताबिक दोनों खिलाड़ी अगले 10 दिनों तक अस्पताल में आइसोलेट रहेंगे। साथ ही इस सम्बंध में विस्तृत ब्यौरा कुछ समय बाद दिया जाएगा। 30 वर्षीय साइना ने हाल में फिटनेस संबंधी समस्या पर चिंता व्यक्त की थी। इससे पहले साइना ने डेनमार्क ओपन से अपना नाम वापस ले लिया था। यह सुपर 750 टूर्नमेंट 13 से 18 अक्टूबर तक डेनमार्क के ओडेंसे में खेला जाना था।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/2LIMnXo

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages