SL vs ENG: डबल सेंचुरी की ओर बढ़ते जो रूट, गॉल टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, January 15, 2021

SL vs ENG: डबल सेंचुरी की ओर बढ़ते जो रूट, गॉल टेस्ट में इंग्लैंड मजबूत

गॉल (श्रीलंका)इंग्लैंड ने गॉल इंटरनैशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच में दूसरे दिन अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। मेहमान टीम ने दूसरे दिन शुक्रवार का खेल खत्म होने तक 185 रनों की बढ़त ले ली है। हालांकि खेल बारिश के कारण जल्दी खत्म कर दिया गया। स्टंप्स के समय इंग्लैंड का स्कोर चार विकेट पर 320 रन था। श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 135 रनों पर ही ढेर हो गई थी। कप्तान रूट दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे हैं और वह 254 गेंदों पर 168 रन बनाकर नाबाद हैं। रूट अभी तक 12 चौके लगा चुके हैं। उनके साथ जोस बटलर सात रन बनाकर खेल रहे थे। पढ़ें, रूट ने लंच के बाद पहले ओवर में एक रन लेकर अपना 18वां टेस्ट शतक पूरा किया। यह श्रीलंका के खिलाफ उनका दूसरा शतक है। नवंबर 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में 226 रन बनाने के बाद इंग्लैंड के कप्तान का यह पहला शतक है। इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत दो विकेट के नुकसान पर 127 रनों के साथ की थी। बारिश के कारण खेल देरी से शुरू हुआ। पहले दिन जॉनी बेयरस्टो 47 और रूट 66 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। बेयरस्टो अपने कल के स्कोर में इजाफा नहीं कर पाए। उन्हें लसिथ इमबुलडेनिया ने अपना तीसरा शिकार बनाया। इसी गेंदबाज ने पहले दिन जैक क्रॉले (9) और डॉम सिब्ले (4) को आउट किया था। बेयरस्टो के जाने के बाद डेन लॉरेंस ने रूट का साथ देते हुए इंग्लैंड को मजबूत कर दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 173 रनों की साझेदारी की। लोरेंस को कुसल मेंडिस ने 304 के कुल स्कोर पर आउट किया। लोरेंस ने 73 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 150 गेंदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्का मारा। इसके बाद बटलर मैदान पर उतरे और रूट के साथ पारी को बढ़ाने लगे। चायकाल के समय एक बार फिर बारिश आई और इसलिए आखिरी सत्र का खेल नहीं हो सका।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3susOTS

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages