ISL : साल के पहले मुकाबले में मुंबई ने ब्लास्टर्स को दी मात, टॉप पर पहुंची - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, January 2, 2021

ISL : साल के पहले मुकाबले में मुंबई ने ब्लास्टर्स को दी मात, टॉप पर पहुंची

बैंबोलिम (गोवा)मुंबई सिटी एफसी ने नए साल के पहले मुकाबले में शनिवार को केरला ब्लास्टर्स को 2-0 से हरा दिया, जिससे () के सातवें सीजन की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इस सीजन में मुंबई की आठ मैचो में छठी जीत है। उसके खाते में 19 अंक हो गए हैं और वह बीते साल ब्रेक से पहले ड्रॉ खेलकर शीर्ष पर पहुंचे एटीके मोहन बागान (17) को पीछे छोड़ चुका है। 14 अंकों के साथ एफसी गोवा तीसरे स्थान पर है। ब्लास्टर्स को आठ मैचों में चौथी हार मिली है और वे अंक तालिका में नौवें स्थान पर खिसक गए हैं। नए साल के ब्रेक के बाद खेले जा रहे पहले मुकाबले में मुंबई को ड्रीम शुरुआत मिली। उसने पहले ही हाफ में दो गोल करते हुए 2-0 की लीड ले ली। दोनों गोल शुरुआती 15 मिनट में हुए। पढ़ें, पहला गोल दूसरे मिनट में हासिल पेनल्टी पर हुआ जबकि दूसरा गोल 11वें मिनट में हुआ। दोनों गोल में हुगो बोमोस की भूमिका रही, जो चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे थे। मैच का पहला गोल हालांकि एडम लेफोंड्रे ने तीसरे मिनट में किया लेकिन यह पेनल्टी बोमोस ने हासिल की। दूसरे मिनट में बोमोस को ही बॉक्स में कोस्टा नामोनेसू ने गिराया था। ब्लास्टर्स के गोलकीपर अल्बीनो गोम्स ने अच्छा प्रयास करते हुए इस पेनल्टी को लगभग बेकार कर दिया था लेकिन उनके तमाम प्रयासों के बावजूद गेंद उनके पैरों से टकराकर नेट में चली गई। लेफोंड्रे ने इस सीजन का अपना छठा गोल किया। दूसरा गोल बोमोस के नाम रहा लेकिन इसमें एसिस्ट अहमद जाहो का रहा। बोमोस ने बड़ी चालाकी से गोम्स को छकाते हुए यह गोल किया और अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया। 0-2 से पिछड़ने के बावजूद ब्लास्टर्स ने दूसरे हाफ में कई अच्छे मौके बनाए लेकिन किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया क्योंकि मोतार्दा फाल के नेतृत्व में मुंबई के डिफेंडर सावधान थे। गोल की चाह में ब्लास्टर्स ने लालथाथांगा खाओलरिंगको बाहर कर राहुल केपी को अंदर लिया। 66वें मिनट में ब्लास्टर्स ने एक बड़ा मौका बनाया लेकिन उसके खिलाड़ी इसका फायदा नही उठा सके। मुंबई के गोलस्कोरर बोमोस 68वें मिनट में रेफरी की बैड बुक में शामिल हुए। इसके दो मिनट बाद ब्लास्टर्स के डिफेंडर संदीप सिंह बॉक्स में बोमोस को गिराने के फिराक में बुक किए गए और रेफरी ने साथ ही साथ ब्लास्टर्स के खिलाफ दूसरा पेनल्टी भी दे दिया। इस बार बोमोस ने पेनल्टी किक लिया लेकिन गोल नहीं कर पाए। ब्लास्टर्स ने 80वें मिनट में सहल समद को बाहर कर सत्यसेन सिंह को अंदर लिया। आते ही सिंह ने एक अच्छा हमला बोला लेकिन किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया। 85वें मिनट नें मुंबई के हेर्नान सांटाना को पीला कार्ड मिला। इसके बाद बदलावों का दौर चला लेकिन किसी टीम को गोल करने का मौका नहीं मिला। इस तरह मुंबई ने अपने पहले हाफ के स्कोर को बनाए रखते हुए यह मैच जीतकर तीन अंक हासिल किए और एक बार फिर से अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3rNhTEd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages