ब्रिसबेन टेस्ट: विल पुकोवस्की की फिटनेस पर फैसला अभी टला - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, January 12, 2021

ब्रिसबेन टेस्ट: विल पुकोवस्की की फिटनेस पर फैसला अभी टला

सिडनी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने मंगलवार को कहा कि भारत के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट में की उपलब्धता को लेकर फैसला लेने में विलंब होगा ताकि इस सलामी बल्लेबाज को अपनी फिटनेस साबित करने का पूरा मौका मिल सके। पुकोवस्की के कंधे की हड्डी आंशिक रूप से खिसक गई है। सीए ने कहा कि पुकोवस्की के कंधे में चोट है और उनके कंधे का जोड़ आंशिक रूप से खिसक गया है। सीए के प्रवक्ता ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, ‘वह अगले दो दिन आराम और रिहैबिलिटेशन में रहेंगे। उसके बाद ही चौथे टेस्ट में उनके खेलने को लेकर फैसला लिया जाएगा।’ पढ़ें, पुकोवस्की को भारत के खिलाफ सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन दाहिने कंधे में चोट लगी जब भारतीय पारी के 86वें ओवर में उन्होंने गेंद को डाइव लगाकर रोका। इसके बाद वह कुछ देर कंधा पकड़कर बैठ गए। ऑस्ट्रेलिया के बाकी खिलाड़ी उनकी मदद को आए और ओवर के आखिर में वह मैदान से चले गए। टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पुकोवस्की ने पहली पारी में 62 रन बनाए लेकिन दूसरी पारी में दस रन पर आउट हो गए। पिछले महीने अभ्यास मैच के दौरान वह कनकशन (सिर की चोट) का शिकार हो गए थे।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3i6XWnA

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages