नयी दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व कप्तान से बात की और उनसे हालचाल पूछा। गांगुली की ‘हल्के’ दिल के दौरे के बाद एंजियोप्लास्टी की गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मोदी ने इस पूर्व क्रिकेटर की पत्नी डोना गांगुली से भी बात की। गांगुली को कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री ने उनके जल्द उबरने की कामना की। अब हालत स्थिर है डॉक्टरों ने रविवार को बताया था कि गांगुली की हालत स्थिर है और उनका स्वास्थ्य ठीक है। शनिवार को जांच में पता चला था कि इस दिग्गज क्रिकेटर की तीन धमनियों में अवरोध है। इसके बाद अवरोध हटाने के लिए स्टेंट डाला गया। दिल का ‘हल्का’ दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए बीसीसीआई अध्यक्ष की हालत फिलहाल स्थिर है और दूसरी बार एंजियोप्लास्टी की जरूरत होगी। गांगुली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने रविवार को कहा कि उनके स्वास्थ्य संबंधी मानक सामान्य हैं तथा उनकी हालत स्थिर है। शनिवार को गांगुली की एंजियोप्लास्टी हुई थी। सौरभ गांगुली की धमनी में अवरोधभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान के हृदय की तीन धमनियों में अवरोध पाया गया था जिसे हटाने के लिए उन्हें एक स्टेंट लगाया गया था। गांगुली जिस अस्पताल में भर्ती हैं, वहां से जारी बुलेटिन में कहा गया, ‘बीती रात सामान्य रही और उन्हें बुखार नहीं है। वह अभी सो रहे हैं।’ हेल्थ बुलेटिन में बताया कि गांगुली का रक्तचाप 110/70 है तथा उनके शरीर में ऑक्सीजन का स्तर 98 फीसदी है। डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली की हालत देखने के बाद उनकी एक और एंजियोप्लास्टी करने के बारे में फैसला लिया जाएगा। डॉक्टरों ने बताया था48 वर्षीय गांगुली का उपचार कर रहे चिकित्सकों में से एक ने शनिवार को कहा था, ‘उनके (गांगुली) हृदय तक जाने वाली तीन प्रमुख धमनियों में अवरोध (ट्रिपल वेसल डिसीज) पाया गया है, इसलिए एक और एंजियोप्लास्टी करने की जरूरत होगी। लेकिन यह उनकी स्थिति पर निर्भर करेगा। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।’
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/390AS5X
No comments:
Post a Comment