विलियमसन का एक और धांसू शतक, विराट-स्मिथ छूटे पीछे तो पाकिस्तान पस्त - Game On Live

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, January 4, 2021

विलियमसन का एक और धांसू शतक, विराट-स्मिथ छूटे पीछे तो पाकिस्तान पस्त

क्राइस्टचर्चकप्तान केन विलियम्सन ने एक बार फिर शानदार बल्लेबाजी करते हुए हाग्ले ओवल मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को न्यूजीलैंड को पाकिस्तान के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। दूसरे दिन का अंत न्यूजीलैंड ने तीन विकेट के नुकसान पर 286 रनों के साथ किया है। विलियम्सन 112 रन बनाकर नाबाद हैं और उनके साथ हेनरी निकोलस 89 रन बनाकर कप्तान के साथ डटे हैं। विलियम्सन ने अपने करियर का 24वां टेस्ट शतक पूरा किया। हाल ही में आईसीसी की जारी टेस्ट रैंकिंग में ने ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ और भारत के रन मशीन विराट कोहली को पछाड़ते हुए टेस्ट की बल्लेबाजों की रैंकिंग में नंबर-1 की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। यह हुआ था बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान। विलियमसन यहां रुके नहीं। उन्होंने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ दिया है और रोचक बात यह है कि यह उनका लगातार तीसरे टेस्ट में शतक है। यूं जड़ी हैटट्रिक सेंचुरीउन्होंने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ हेमिल्टन टेस्ट में 251 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में 129 रनों की पारी खेली और फिर अब नए साल में जारी दूसरे मैच में 112 रन बनाकर नाबाद हैं। इस तरह से उन्होंने नंबर वन की कुर्सी स्टीव स्मिथ छीन ली। देखा जाए तो उन्होंने विराट कोहली (879 पॉइंट्स) और स्टीव स्मिथ (877 पॉइंट्स) से काफी अंतर भी बना लिया है। उनके 890 पॉइंट्स हैं। मैच का रोमांच ऐसा है...इससे पहले पाकिस्तान की टीम पहली पारी में 297 रनों पर ही ऑल आउट हो गई थी। दूसरे दिन अपनी पहली पारी खेलने उतरी कीवी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली। शाहीन शाह अफरीदी और फहीम अशरफ ने 52 के कुल स्कोर पर कीवी टीम के दो विकेट चटका दिए। 52 के कुल स्कोर पर टॉम ब्लंडल (16) को अशरफ ने आउट किया। इसी स्कोर पर टॉम लाथम (33) को अफरीदी ने पविलियन भेज दिया। 71 के कुल स्कोर पर रॉस टेलर (12) को मोहम्मद अब्बास ने आउट कर कीवी टीम को तीसरा विकेट दिलाया। इसके बाद विलियम्सन और निकोलस ने पाकिस्तान को चौथी सफलता हाथ नहीं लगने दी। इस बीच दोनों ने अभी तक चौथे विकेट के लिए 215 रनों की साझेदारी कर ली है और साथ ही यह सुनिश्चित किया कि पाकिस्तान टीम हावी नहीं हो पाए। विलियम्सन ने अभी तक 175 गेंदों का सामना किया और 16 चौके लगाए हैं। वहीं निकोलस 186 गेंद खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक आठ चौके मारे हैं।


from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/359SAmd

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages