मुंबईबाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज और महान क्रिकेटर सचिन तेंडुलकर के बेटे अर्जुन को पहली बार शनिवार को मुंबई की सीनियर टीम में शामिल किया गया और सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी के लिए 22 सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। मुंबई टीम के मुख्य चयनकर्ता सलिल अंकोला ने इसकी पुष्टि की। अर्जुन के अलावा तेज गेंदबाज कृतिक एच को भी टीम में रखा गया है। एमसीए के एक अधिकारी ने कहा, ‘इससे पहले बीसीसीआई ने 20 सदस्यीय टीम चुनने को कहा था लेकिन बाद में कहा कि 22 सदस्य चुने जा सकते हैं।’ अर्जुन को पहली बार सीनियर टीम में चुना गया है। इससे पहले वह मुंबई के लिएं विभिन्न आयुवर्ग के टूर्नमेंट खेलते रहे हैं। वह भारतीय टीम को नेट पर गेंदबाजी करते रहे हैं और श्रीलंका का दौरा करने वाली भारत की अंडर 19 टीम में भी रहे। मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं और 10 जनवरी से शुरू हो रहे टूर्नमेंट में मुंबई को सारे मैच घरेलू मैदान पर ही खेलने हैं।
from Sports News in Hindi: Latest Hindi News on Cricket, Football, Tennis, Hockey & more | Navbharat Times https://ift.tt/3hyWWZd
No comments:
Post a Comment